Mangla Pashu Bima Yojana Apply Online 2025 – मंगला पशु बीमा योजना

Mangla Pashu Bima Yojana 2025: “मंगला पशु बीमा योजना” राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी पहल है। जिसका मकसद राज्य के पशुपालकों को उनकी पशुधन (पशुओं) से जुड़े जोखिमों से आर्थिक रक्षा प्रदान करना है। पशुओं की आकस्मिक मृत्यु, बीमारी या अन्य दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान से किसानों का जीवन कठिन हो जाता है। इस तरह की योजनाएँ उन्हें सुरक्षा कवच मुहैया कराती हैं।

यह योजना “मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना” (Mukhyamantri Mangla Pashu Bima Yojana, संक्षिप्त नाम: MMPBY) नाम से जानी जाती है। राज्य सरकार ने इस योजना को वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में घोषित किया है। इसके अंतर्गत गाय, भैंस और ऊँट जैसे बड़े पशुओं के लिए ₹40,000 तक बीमा कवरेज है। बकरी व भेड़ जैसे छोटे पशुओं के लिए ₹4,000 तक का बीमा कवरेज उपलब्ध कराया जाता है।

सीएम मंगला पशु बीमा योजना 2025 अवलोकन

योजना का नाममंगला पशु बीमा योजना (MMPBY)
राज्यराजस्थान
लॉन्च वर्ष2024-25
बजट₹400 करोड़
लाभार्थीराज्य के पशुपालक (विशेषकर छोटे व सीमांत)
कवर किए जाने वाले पशुगाय, भैंस, भेड़, बकरी और ऊँट
बीमा अवधि1 वर्ष
अधिकतम मुआवजा राशिगाय/भैंस/ऊँट: ₹40,000 प्रति पशुभेड़/बकरी: ₹4,000 प्रति पशु
दावा प्रक्रियापशु मृत्यु की सूचना देकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने पर 21 कार्य दिवस में भुगतान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल ऐप और ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से
ऑनलाइन पोर्टलmmpby.rajasthan.gov.in 

Objectives of Mukhyamantri Mangla Pashu Bima Yojana

इस योजना के खास उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • पशुपालकों को आकस्मिक पशु मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • पशुपालन को बढ़ावा देना, ताकि पशु संबंधी जोखिमों के भय से लोग इस काम से पीछे न हटें।
  • छोटे व सीमांत पशुपालकों को सशक्त करना, जो आर्थिक संसाधनों की कमी की वजह से बड़े जोखिम नहीं उठा पाते।
  • राज्य में पशुधन के स्वास्थ्य व उत्पादन क्षमता को बेहतर बनाना। बीमा का मूल्यांकन पशु की दूध उत्पादन क्षमता, उम्र, नस्ल आदि आधारों पर किया जाने की व्यवस्था है।

मंगला पशु बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन करें

Mangla Pashu Bima Yojana Online Registration 2025 करने हेतु निम्नलिखित स्टेप्स देखें:

Step 1. ऑनलाइन पंजीकरण: आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। 

Step 2. जन आधार सत्यापन: आवेदनकर्ता का जन आधार नंबर दर्ज कर उसकी सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Step 3. पशु विवरण दर्ज करें: बीमा के लिए चुने गए पशु का विवरण (जाति, उम्र, टैग नंबर, फोटो) पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

Step 4. दस्तावेज़ अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज जैसे जन आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण, पशु की फोटो और टैग जानकारी अपलोड करनी होगी।

Step 5. आवेदन सबमिट करें: सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करें और रसीद/आवेदन संख्या प्राप्त करें।

Step 6. लॉटरी/चयन प्रक्रिया: यदि आवेदन संख्या अधिक हो जाती है तो लाभार्थियों का चयन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा।

Step 7. बीमा प्रमाण पत्र प्राप्त करें: चयनित आवेदक को बीमा प्रमाण पत्र (Insurance Certificate) जारी किया जाएगा।

Mukhymantri Mangla Pashu Bima Yojana Rajasthan Eligibility

  • आवेदनकर्ता राजस्थान राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • पशु को ear tag किया जाना चाहिए, बिना टैग वाले पशुओं को पहले टैग किया जाएगा।
  • गाय/भैंस/बकरी/भेड़/ऊँट की उम्र निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए।
  • यदि पशु पहले से किसी अन्य योजना के अंतर्गत बीमित है, तो यह योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • आवेदनकर्ता की वार्षिक आय ₹8,00,000 से कम होनी चाहिए।
  • एससी (Scheduled Caste) के लिए 16%, एसटी (Scheduled Tribe) के लिए 12% आरक्षण निर्धारित है।

आवश्यक दस्तावेज़: CM Mangla Pashu Bima Yojana Documents

Mangla Pashu Bima Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं:

  1. जन आधार कार्ड (Jan Aadhaar Card)
  2. मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  3. पशु टैग नंबर
  4. आवेदक और पशु की फोटो
  5. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  6. अन्य पहचान पत्र
  7. बैंक खाता विवरण

Valuation of Animal (पशु का मूल्यांकन)

पशु के मूल्य का निर्धारण निम्न आधारों पर होगा:

  • पशु का स्वास्थ्य स्थिति (Health condition) 
  • दूध उत्पादन क्षमता (Milk yield) यदि वह दुधारू हो । 
  • उम्र, जाति, नस्ल (Breed), पूर्व में बीमारियों का इतिहास आदि।
  • लेकिन निर्धारित राशि की एक अधिकतम सीमा, ₹40,000 प्रति एक पशु इकाई (cattle unit) है।

स्टेटस चेक – Mangla Pashu Bima Yojana Status Check

Step 1. योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmpby.rajasthan.gov.in पर जाएँ।

Step 2. होमपेज पर “Application Status / Track Application” विकल्प चुनें।

Step 3. अपना जन आधार नंबर / आवेदन संख्या दर्ज करें।

Step 4. कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन दबाएँ।

Step 5. स्क्रीन पर आपका आवेदन/बीमा स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा।

Features of Pashudhan Bima Yojana Rajasthan

  • राजस्थान सरकार ने इस योजना के लिए ₹400 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।
  • इस योजना के तहत पहले चरण में कुल 21 लाख पशुओं का बीमा कराया जाना प्रस्तावित है। 5-5 लाख गाय और भैंस, 5-5 लाख भेड़ व बकरी, तथा 1 लाख ऊँट।
  • गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊँट (उष्ट्रवंशीय पशु)।
  • एक वर्ष के लिए बीमा कवरेज।
  • पशुपालकों को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। सरकार पूरी लागत वहन करेगी, यानी यह योजना नि:शुल्क है।
  • उम्र सीमा: दुधारू गाय (3-12 वर्ष), दुधारू भैंस (4-12 वर्ष), मादा बकरी/भेड़ (1-6 वर्ष), ऊँट (2-15 वर्ष)।
  • अधिकतम मुआवजा राशि: गाय/भैंस/ऊँट के लिए ₹40,000 प्रति पशु; भेड़/बकरी के लिए ₹4,000 प्रति पशु है।
  • एक पशुपालक अधिकतम 2 दुधारू गाय/भैंस या 1 गाय + 1 भैंस, 10 भेड़/बकरी, या 1 ऊँट का बीमा करा सकता है।

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लाभ

पशुधन बीमा योजना राजस्थान के लाभ निम्न हैं:

  1. पशुओं की अकस्मात मृत्यु या घटना से होने वाले नुकसान से पशुपालक सुरक्षित होंगे।
  2. सरकार पूरी तरह से खर्च उठा रही है, किसानों को कोई प्रीमियम नहीं देना है।
  3. जिनके संसाधन कम हैं, वे भी इस सुरक्षा कवच के अंदर आ सकते हैं। इसी प्रकार राजस्थान सरकार Palanhar Yojana के तहत अनाथ और विकलांग बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  4. लोगों को पशुओं को बेहतर देखभाल देने व उनकी वृद्धि-उत्पादन क्षमता बढ़ाने का प्रोत्साहन मिलेगा।
  5. पशु मृत्यु से होने वाले नुकसान से परिवारों को सामना करना पड़ेगा, ये नुकसान बीमा से कम होंगे।

Mangla Pashu Bima Yojana App

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ऐप से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई है:

  • यह ऐप राजस्थान सरकार द्वारा योजना की ऑनलाइन सेवाओं के लिए उपलब्ध कराया गया है।
  • ऐप से पंजीकरण, आवेदन और बीमा क्लेम आसानी से किया जा सकता है।
  • इसमें पशुपालक पशुओं का विवरण व दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
  • ऐप से सीधे स्टेटस चेक और लाभ की जानकारी मिलती है।
  • यह ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q 1. Mangla Pashu Bima Yojana last date 2025 क्या है?

Ans. मंगला पशु बीमा योजना की लास्ट डेट 12 जनवरी 2025 थी।

Q 2. मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना कब शुरू हुई?

Ans. मंगला पशु बीमा योजना राजस्थान की शुरुआत 13 दिसंबर 2024 को राजस्थान सरकार द्वारा की गई थी।

Q 3. Mukhymantri Mangla Pashu Bima Yojana kya hai?

Ans. यह राजस्थान सरकार की योजना है जिसमें पशुपालकों के गाय, भैंस, ऊँट, बकरी और भेड़ का मुफ्त बीमा किया जाता है।

Q 4. योजना का प्रीमियम कौन भरता है?

Ans. बीमा का पूरा प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

Q 5. मंगला पशु बीमा योजना registration कैसे करें?

Ans. Mangla Pashu Bima Yojana registration, ऑनलाइन पोर्टल mmpby.rajasthan.gov.in या मंगला पशु बीमा ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।

Leave a Comment

Updates On WhatsApp