प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले से Viksit Bharat Rojgar Yojana (PM-VBRY) की शुरुआत की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को नए रोजगार अवसर उपलब्ध कराना और निजी क्षेत्र में नौकरियों को बढ़ावा देना है। लगभग ₹1 लाख करोड़ के बजट के साथ इस योजना का लक्ष्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ नई नौकरियाँ सृजित करना है।
Viksit Bharat Rozgar Yojana 1 अगस्त 2025 से लागू हुई है और 31 जुलाई 2027 तक चलेगी। योजना के तहत पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को ₹15,000 तक प्रोत्साहन दिया जाएगा, वहीं नियोक्ताओं को प्रति कर्मचारी ₹3,000 प्रतिमाह सब्सिडी दी जाएगी। इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि उद्योग जगत को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
Overview: PM Viksit Bharat Rojgar Yojana
विषय | विवरण |
योजना का नाम | PM Viksit Bharat Rojgar Yojana |
लॉन्च तारीख | 15 अगस्त 2025 (लागू: 1 अगस्त 2025 से) |
अवधि | 1 अगस्त 2025 – 31 जुलाई 2027 |
कुल बजट | ₹1 लाख करोड़ |
लक्ष्य नौकरियाँ | 3.5 करोड़, जिसमें 1.92 करोड़ पहली नौकरी प्राप्त करने वाले |
पार्ट A (कर्मचारी) | ₹15,000 (दो किस्तों में) |
पार्ट B (नियोक्ता) | ₹3,000 प्रति माह प्रति कर्मचारी, दो साल तक; मैन्युफैक्चरिंग में 4 साल तक |
Apply Mode | Online |
Official Site | https://www.pib.gov.in/ |
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के उदेश्य
विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य युवाओं को नई नौकरी दिलाना और उद्योगों को भर्ती के लिए प्रोत्साहित करना है।
मुख्य उद्देश्य:
- युवाओं को पहली नौकरी पर ₹15,000 प्रोत्साहन देना।
- नियोक्ताओं को नए कर्मचारियों के लिए ₹3,000 प्रतिमाह सब्सिडी।
- दो साल में 3.5 करोड़ रोजगार अवसर बनाना।
- मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को विशेष लाभ।
- निजी क्षेत्र, विशेषकर MSME और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना।
- युवाओं में वित्तीय अनुशासन, बचत और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना।
- कंपनियों को अधिक लोगों को नौकरी देने के लिए प्रोत्साहित करना।
Eligibility Criteria: विकसित भारत रोजगार योजना
कर्मचारियों के लिए:
- पहली बार EPFO से जुड़कर नौकरी करनी चाहिए।
- वेतन ₹1 लाख प्रतिमाह या उससे कम होना चाहिए।
- न्यूनतम 6 महीने नौकरी में बने रहना आवश्यक।
- 12 महीने पूरा करने और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में भाग लेने पर दूसरी किस्त मिलेगी।
- नौकरी शुरू करते समय उम्मीदवार की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नियोक्ताओं के लिए:
- EPFO पंजीकरण अनिवार्य।
- कर्मचारियों का Aadhaar-authenticated UAN होना चाहिए।
- हर माह ECR (Electronic Challan cum Return) सही तरीके से भरना जरूरी।
- कर्मचारियों को 6 महीने तक बनाए रखना अनिवार्य।
विकसित भारत रोजगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana में आवेदन हेतु आपको निचे दिए गए दस्तावेज की पूर्ति करनी होगी।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता (आधार लिंक्ड)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- EPFO पंजीकरण विवरण (नियोक्ताओं के लिए)
- जॉइनिंग लेटर / रोजगार अनुबंध
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana का ढाँचा
Part A – पहली नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए
लाभ: ₹15,000 तक का प्रोत्साहन (EPF वेतन के बराबर)
भुगतान किस्तों में:
- पहली किस्त: 6 महीने की स्थिर सेवा के बाद।
- दूसरी किस्त: 12 महीने स्थिर सेवा और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद।
- लक्ष्य लाभार्थी: EPFO में पहली बार पंजीकृत, मासिक वेतन ₹1 लाख या उससे कम वाले युवा।
- भुगतान माध्यम: DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए, आधार ब्रिज पेमेंट सिस्टम के माध्यम से।
Part B – नियोक्ताओं के लिए (Employers)
- लाभ: प्रति नए कर्मचारी ₹3,000 प्रति माह तक की सब्सिडी, दो वर्षों तक।
- विशेष लाभ: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए यह सब्सिडी तीसरे और चौथे वर्ष तक भी दी जा सकती है।
- शर्तें: कर्मचारी को कम से कम 6 महीने तक बनाए रखना अनिवार्य है।
- भुगतान माध्यम: PAN-लिंक्ड बैंक खातों में सीधे जमा।
Viksit Bharat Rozgar Yojana Online Apply
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana में पंजीकरण या आवेदन हेतु कर्मचारियों और नियुक्ताओं के लिए अलग अलग प्रक्रिया बताई गयी हैं।
कर्मचारियों (Employees) के लिए
- किसी भी EPFO पंजीकृत निजी कंपनी/संस्थान में नौकरी जॉइन करें।
- कंपनी आपके लिए UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) जनरेट करेगी।
- आपका UAN आधार और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
- 6 महीने तक नौकरी पर बने रहने के बाद पहली किस्त सीधे आपके बैंक खाते में आएगी।
- 12 महीने पूरे करने और वित्तीय साक्षरता प्रोग्राम पूरा करने के बाद दूसरी किस्त मिलेगी।
नियोक्ताओं (Employers) के लिए
- नियोक्ताओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए EPFO पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है।
- सबसे पहले Shram Suvidha Portal पर जाकर EPFO Registration Code प्राप्त करें।
- EPFO के Employer Login Portal में लॉगिन करें।
- नए भर्ती किए गए कर्मचारियों का Aadhaar-authenticated UAN जनरेट करें।
- हर माह सही-सही ECR (Electronic Challan cum Return) अपलोड करें।
- सुनिश्चित करें कि कर्मचारी कम से कम 6 महीने तक नौकरी में बना रहे।
- सरकार द्वारा नियोक्ता के PAN-लिंक्ड बैंक खाते में ₹3,000 प्रति कर्मचारी प्रति माह सब्सिडी सीधे DBT से भेजी जाएगी।
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana की अधिक जानकारी के लिए आप कुछ दिन बाद हमारे KrishakBondhu साइट पे पढ़ सकते है। फ़िलहाल योजना नई है तो ज्यादा सुचना या जानकारी उपलब्ध नहीं। जल्द ही सरकार इस योजना को पूरी तरह लागु कर देगी तो आप सब इसका लाभ उठा सकेंगे।