NREGA Job Card 2025 – नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट जारी

NREGA Job Card एक आधिकारिक सरकारी दस्तावेज़ है। जिसमें ग्रामीण मजदूर का नाम, परिवार के सदस्यों का विवरण, जॉब कार्ड नंबर, कार्य दिवस, मजदूरी और भुगतान संबंधी जानकारी दर्ज होती है। इसे पंचायत स्तर पर जारी किया जाता है। यह प्रमाणित करता है कि कार्डधारक मनरेगा योजना के तहत 100 दिनों तक का रोज़गार प्राप्त करने का हकदार है। यह कार्ड मजदूर की पहचान और रोजगार इतिहास दोनों का रिकॉर्ड रखता है। साथ ही, सरकार द्वारा किसी भी काम का भुगतान केवल उसी व्यक्ति को मिलता है जिसका जॉब कार्ड बना हो।

इस लेख में हम नरेगा जॉब कार्ड से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से समझेंगे। यह क्या है, इसके लाभ क्या हैं, कौन पात्र है, लिस्ट कैसे चेक करते हैं और इसका उपयोग कैसे किया जाता है आदि।

महा नरेगा जॉब कार्ड 2025 अवलोकन

योजना का नाममहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA)
दस्तावेज़ का नामनरेगा जॉब कार्ड (NREGA Job Card)
उद्देश्यग्रामीण परिवारों को 100 दिनों का गारंटीड रोजगार प्रदान करना
एक परिवार में कार्ड की संख्यासभी पात्र सदस्यों के नाम शामिल होते हैं
कार्ड का उपयोगमजदूरी कार्य के लिए पंजीकरणकाम का रिकॉर्डभुगतान विवरण
मजदूरी दरराज्य के अनुसार (₹220 – ₹330 प्रति दिन)
आवेदनऑफलाइन & ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nrega.dord.gov.in/ 

Objectives of NREGA Job Card 2025

  • मनरेगा का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए साल में 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित करना है।
  • नियमित मजदूरी मिलने से ग्रामीण गरीब परिवारों की आय बढ़ती है और जीवन स्तर में सुधार होता है।
  • नरेगा के तहत सड़क, तालाब, कुआँ, जल संरक्षण, मिट्टी सुधार जैसे कार्य कराए जाते हैं, जिससे गांव का विकास होता है।
  • जॉब कार्ड एक पारदर्शी दस्तावेज़ है जिसमें मजदूर के काम और भुगतान का हिसाब स्पष्ट रूप से दर्ज होता है।

नरेगा जॉब कार्ड कैसे बनता है?

यह कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित चरण देखें:

Offline Application (NREGA Gram Panchayat)

Step 1. नजदीकी ग्राम पंचायत में जाएँ।

Step 2. जॉब कार्ड के लिए फॉर्म मांगें।

Step 3. आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ फॉर्म जमा करें।

Step 4. पंचायत सत्यापन के बाद जॉब कार्ड 15 दिनों के भीतर जारी कर देती है।

Online Application: NREGA Job Card

Step 1. आधिकारिक वेबसाइट (नरेगा साइट) पर जाएँ।

Step 2. “Job Card Registration” विकल्प चुनें।

Step 3. फ़ॉर्म में सभी विवरण भरें।

Step 4. दस्तावेज़ अपलोड करें।

Step 5. सबमिट करने के बाद जॉब कार्ड पंचायत स्तर से सत्यापित किया जाता है।

Mahatma Gandhi NREGA Eligibility Criteria

जॉब कार्ड प्राप्त करने के लिए निम्न शर्तें पूरी होनी चाहिए:

  • आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक हो।
  • आवेदक मजदूरी आधारित कार्य करने में सक्षम हो।
  • एक परिवार से एक जॉब कार्ड बनता है, जिसमें सभी सदस्यों के नाम जोड़े जा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज़ – NREGA Job Card

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. निवास प्रमाण
  4. उम्र का प्रमाण
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. बैंक खाता विवरण

NREGA Job Card List Check 2025: नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें?

NREGA Job Card लिस्ट देखने के लिए:

  • मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ (नरेगा. nic. in)।
  • “Job Card” या “Job Card List” विकल्प चुनें।
  • अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें।
  • आपकी पंचायत की पूरी जॉब कार्ड सूची सामने आ जाती है।
  • सूची में अपना नाम खोजकर कार्ड विवरण देख सकते हैं।

Also Read: Sambal Card

नरेगा जॉब कार्ड में नाम कैसे जोड़ें या हटाएँ?

यदि आपके परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ गया है या हटाना है:

  • पंचायत में आवेदन करें।
  • आधार और पहचान दस्तावेज़ दें।
  • पंचायत जॉब कार्ड में संशोधन कर देगी।

NREGA State List 2025 – नरेगा ग्राम पंचायत List

यहाँ NREGA Panchayat या MGNREGA योजना में शामिल प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (State-wise) की सूची है:

  1. आंध्र प्रदेश 
  2. अरुणाचल प्रदेश 
  3. असम 
  4. बिहार (NREGA Bihar)
  5. छत्तीसगढ़ 
  6. गोआ 
  7. गुजरात 
  8. हरियाणा
  9. हिमाचल प्रदेश
  10. जम्मू और कश्मीर 
  11. झारखंड
  12. कर्नाटक
  13. केरल 
  14. लद्दाख 
  15. लक्षद्वीप 
  16. मध्य प्रदेश (NREGA MP)
  17. महाराष्ट्र
  18. मणिपुर 
  19. मेघालय 
  20. मिज़ोरम 
  21. नागालैंड 
  22. ओडिशा (उड़ीसा) 
  23. पुडुचेरी (Puducherry) 
  24. पंजाब 
  25. नरेगा राजस्थान (NREGA rajasthan)
  26. सिक्किम 
  27. तमिलनाडु 
  28. तेलंगाना 
  29. त्रिपुरा 
  30. उत्तर प्रदेश 
  31. उत्तराखंड 
  32. पश्चिम बंगाल

नरेगा जॉब कार्ड से रोजगार कैसे मिलता है?

  • जॉब कार्ड बनने के बाद आप पंचायत में आवेदन कर सकते हैं कि आपको काम चाहिए।
  • पंचायत 15 दिनों के भीतर आपको कार्य उपलब्ध कराती है।
  • कार्य मिलने पर आप साइट पर जाकर उपस्थिति दर्ज करते हैं।
  • काम पूरा होने पर मजदूरी सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है।

Process to Check NREGA Attendance 2025

NREGA Attendance
  1. मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाएँ।
  2. “Reports” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “R1. Work” या “Attendance Register” विकल्प चुनें।
  4. अपना राज्य, ज़िला, ब्लॉक, पंचायत सिलेक्ट करें।
  5. संबंधित Worksite / Muster Roll चुनें।
  6. यहाँ पर आपका Attendance (उपस्थिति रिकॉर्ड) दिखाई देगा।

FAQs about NREGA Job Card 2025

1. NREGA Job card number कैसे प्राप्त करें?

Ans. महात्मा गांधी नरेगा जॉब कार्ड नंबर अपनी पंचायत से जारी जॉब कार्ड पर देख सकते हैं। इसके आलावा आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम खोजकर प्राप्त कर सकते हैं।

2. MIS Report NREGA क्या है?

Ans. नरेगा मिसटोल ऑनलाइन डाटा रिपोर्ट होती है जिसमें मनरेगा के सभी कार्य, मजदूरी, भुगतान, जॉब कार्ड व दैनिक प्रगति की जानकारी रिकॉर्ड और प्रदर्शित की जाती है।

3. जॉब कार्ड कैसे बनता है?

Ans. ग्राम पंचायत में आवेदन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज़ जमा करके; कुछ राज्यों में ऑनलाइन आवेदन भी उपलब्ध है।

4. नरेगा जॉब कार्ड क्या है?

Ans. NREGA Job Card ग्रामीण मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत रोजगार और भुगतान प्राप्त करने का अधिकार देने वाला आधिकारिक दस्तावेज़ है।

5. नरेगा में कितने दिन का रोजगार मिलता है?

Ans. योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को साल में 100 दिनों तक का गारंटीड रोजगार मिलता है।

Leave a Comment

Updates On WhatsApp