Bihar Bhumi Record 2025 – बिहार भूमि सर्वे खतियान, Bhumi Abhilekh

Bihar Bhumi बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल पोर्टल है। इसके माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। जैसे खेसरा (Khesra), खाता (Khata), एलपीसी (LPC), जमाबंदी, नक्शा और म्यूटेशन की स्थिति आदि।

पहले जमीन से जुड़ी जानकारी के लिए लोगों को राजस्व कार्यालय या कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिसमें समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। लेकिन अब भूमि बिहार पोर्टल की मदद से यह सारी जानकारी सिर्फ कुछ क्लिक में उपलब्ध हो जाती है। 

एलआरसी बिहार भूमि रजिस्टर 2 Overivew

पोर्टल का नामबिहार भूमि (Bhumi Bihar)
शुरुआतराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
उद्देश्यभूमि रिकॉर्ड डिजिटाइज करना, पारदर्शिता बढ़ाना और नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा देना
लॉगिन प्रक्रियामोबाइल नंबर और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन
भू-लगान भुगतानऑनलाइन भुगतान
वेबसाइटhttp://biharbhumi.bihar.gov.in 

Objectives of Bihar Bhulekh 2025

  • भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण: सभी जमीन संबंधी दस्तावेज और रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध कराना।
  • पारदर्शिता सुनिश्चित करना: भूमि खरीद-फरोख्त और मालिकाना हक में धोखाधड़ी रोकना।
  • समय और पैसे की बचत: नागरिकों को राजस्व कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाना।
  • आसान पहुँच: घर बैठे जमीन का नक्शा, खाता, खेसरा, जमाबंदी और म्यूटेशन की जानकारी प्राप्त करना।
  • ऑनलाइन भुगतान सुविधा: भू-लगान (Land Tax) का ऑनलाइन भुगतान संभव बनाना।
  • डिजिटल इंडिया को बढ़ावा: शासन की प्रक्रियाओं को तकनीकी और आधुनिक बनाना।

बिहार भूमि पोर्टल पर पंजीकरण – Bihar Bhumi Registration Jankari

Step 1. सबसे पहले बिहार की आधिकारिक वेबसाइट (biharbhumi.bihar.gov.in) पर जाएँ।

Step 2. होमपेज पर “रजिस्ट्रेशन” (Registration) विकल्प चुनें।

Step 3. अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलेगा। इसमें आवश्यक जानकारी भरनी होगी। जैसे नाम (Name), मोबाइल नंबर (Mobile Number), ईमेल आईडी (Email ID), पासवर्ड (Password) आदि।

Step 4. सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट (Submit) पर क्लिक करें।

Step 5. आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा।

Step 6. OTP डालने के बाद आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

Step 7. अब आप अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

Login Process on Bihar Bhumi Khatiyan

बिहार भूमि खतियान (Bihar Bhumi Khata Khesra) का लॉगिन करने के लिए निम्नलिखित चरण देखें:

  1. सबसे पहले Bihar Bhulekh official Portal पर जाएँ।
  2. होमपेज पर “लॉगिन” (Login) विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ आपको यह जानकारी भरनी होगी। उदाहरण के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर / यूज़रनेम, पासवर्ड (Password), कैप्चा कोड (Captcha Code)।
  4. सभी जानकारी सही भरने के बाद लॉगिन (Login) बटन दबाएँ।
  5. अब आप अपने अकाउंट में प्रवेश करेंगे और पोर्टल की सभी सेवाओं (जैसे खाता-खेसरा, म्यूटेशन, भू-लगान भुगतान आदि) का उपयोग कर सकते हैं।

बिहार भूमि जमाबंदी नंबर 2025 कैसे देखें?

Bhulekh Bihar या बिहार भूमि जमाबंदी नंबर अभी खुले हैं, जिसके अंतर्गत जमाबंदी निम्न तरीके से देख सकते हैं:

  1. पोर्टल पर जाएँ और “बिहार भूमि जमाबंदी पंजी 2” (Bihar Bhumi Jamabandi) पर क्लिक करें।
  2. जिला, अंचल, हल्का और गाँव का चयन करें।
  3. खाता संख्या, खेसरा संख्या या नाम से खोजें।
  4. आपकी जमीन से संबंधित पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

Bihar Bhumi Lagan online pay

इस पोर्टल पर नागरिक अपने जमीन का कर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं:

  1. पोर्टल पर जाएँ और “ऑनलाइन लगान” विकल्प चुनें।
  2. खाता संख्या दर्ज करें।
  3. जमीन का विवरण और बकाया कर दिखाई देगा।
  4. ऑनलाइन भुगतान गेटवे से भुगतान करें।
  5. सफल भुगतान के बाद रसीद डाउनलोड कर लें।

बिहार भूलेख पोर्टल (Bihar Bhulekh) की प्रमुख सेवाएँ

बिहार Bhumi पोर्टल नागरिकों को कई ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध कराता है। आइए इन्हें विस्तार से समझते हैं:

  1. जमाबंदी, खाता और खेसरा की जानकारी: जमाबंदी (Record of Rights) किसी भी जमीन की कानूनी जानकारी देती है। भूमि पोर्टल पर नागरिक अपने खाता नंबर, खेसरा नंबर या मालिक के नाम से खोज कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  2. LPC (Land Possession Certificate) आवेदन: एलपीसी यानी भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र जमीन मालिकों के लिए जरूरी होता है। यह प्रमाणित करता है कि संबंधित भूमि व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। अब यह आवेदन भी ऑनलाइन किया जा सकता है।
  3. जमाबंदी पंजीकरण: जमाबंदी पंजीकरण के अंतर्गत नए मालिक का नाम रजिस्टर होता है। जैसे अगर कोई जमीन खरीदी-बेची गई है तो नया मालिक अपनी जमाबंदी पंजीकृत करवा सकता है। इसी तरह बंगाल में जमीन की जानकारी के लिए Banglar Bhumi देखें।
  4. ऑनलाइन म्यूटेशन (Mutation): भूमि रिकॉर्ड में मालिकाना हक बदलने की प्रक्रिया को म्यूटेशन कहते हैं। पहले यह केवल तहसील कार्यालय जाकर ही किया जा सकता था, लेकिन अब भूमि पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन संभव है।
  5. नक्शा देखना और डाउनलोड करना: पोर्टल पर नागरिक अपने जिले, प्रखंड और गाँव का नक्शा देख सकते हैं। इससे जमीन की सही स्थिति और सीमाएँ आसानी से समझी जा सकती हैं।
  6. भू-लगान (Land Tax) भुगतान: जमीन से संबंधित कर यानी Bhu Lagan Bihar का भुगतान भी अब ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए नागरिक अपने खाता और खेसरा विवरण डालकर online pay कर सकते हैं।
  7. Case Status देखना: अगर जमीन से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो भूमि पोर्टल पर उसका केस स्टेटस भी चेक किया जा सकता है।

Bihar Bhumi App for Mobile

मोबाइल ऐप बिहार सरकार के राजस्व एवं बिहार भूमि सुधार (Bhumi Bihar Sudhar) विभाग द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल एप्लिकेशन है। जिसका उद्देश्य नागरिकों को उनकी जमीन से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर ही उपलब्ध कराना है। इस ऐप के माध्यम से लोग आसानी से अपनी जमीन की जानकारी (Bihar Bhumi Jankari) और भू-लगान (Land Tax) की जानकारी देख सकते हैं। पहले लोगों को इन सेवाओं के लिए बार-बार राजस्व कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब इस मोबाइल ऐप की मदद से सभी सुविधाएँ घर बैठे मिल जाती है।

अक्सर पूछे जाने प्रश्न

Q 1. बिहार भूमि सर्वे कब होगा?

Ans. Bihar Bhumi Survey, राज्य सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। अधिकांश जिलों में यह कार्य 2023-2025 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है।

Q 2. LRC Bihar Bhumi Register 2 क्या है और इसे ऑनलाइन कैसे देखा जा सकता है?

Ans. यह जमीन की खाता-खतौनी से जुड़ी जानकारी है, जिसे आप बिहार पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

Q 3. क्या बिहार भूमि लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक किया जा सकता है?

Ans. हाँ, Bihar Land Record ऑनलाइन बिहार पोर्टल पर आसानी से चेक किया जा सकता है।

Q 4. बिहार भूमि खाता खेसरा की जानकारी कैसे प्राप्त करें?

Ans. यदि आपको बिहार भूमि खाता खेसरा देखना है तो आप पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

Q 5. Bihar Bhumi Naksha देखने के लिए क्या करें?

Ans. Bihar Bhumi Map देखने के लिए बिहार भूलेख के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं तथा आवश्यक जानकारी भरें।

Leave a Comment

Updates On WhatsApp