Aahar Jharkhand PDS राज्य की एक सरकारी पहल है। जिसका लक्ष्य राज्य में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पर्याप्त, सस्ता और समय पर खाद्यान्न व पोषण-सम्बन्धित आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराना है। यह योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से संचालित होती है और राशन कार्डधारकों को गेहूँ, चावल, आदि सामग्री सब्सिडी दरों पर प्रदान करती है। इस योजना के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही और लाभार्थी-केन्द्रित सेवा को बढ़ावा देने की कोशिश की जाती है।
आहार झारखंड पीडीएस 2025 अवलोकन
| योजना का नाम | आहार झारखंड (Aahar Jharkhand PDS) |
| राज्य | झारखंड |
| लॉन्च आधार | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 |
| लाभार्थी | अंत्योदय अन्न योजना (AAY) परिवार, प्राथमिक परिवार (PHH), बीपीएल परिवार आदि |
| प्रदान की जाने वाली वस्तुएँ | चावल, गेहूँ, दाल, नमक आदि (सब्सिडी दर पर) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन पोर्टल | Click Here |
Objectives of Aahar Jharkhand Gov 2025
पीडीएस झारखंड मासिक वितरण के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
- उन परिवारों को, जिन्हें भोजन की पर्याप्त सुविधा नहीं है, सब्सिडी दर पर अनाज व अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
- आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित समुदायों में पोषण (malnutrition) को रोकना। विशेषकर बच्चों, गर्भवती-माताओं और बुज़ुर्गों के बीच।
- पॉइंट ऑफ़ सेल (PoS) उपकरणों के उपयोग, राशन आवंटन रिपोर्ट, आवंटन-पुस्तिका आदि के माध्यम से वितरण प्रक्रिया को ट्रैक योग्य बनाना। झारखंड सरकार ने “Aahar Patrika” जैसे ऑनलाइन संसाधन शुरू किए हैं। ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दायरे में वितरण, उठाई गई राशन की मात्रा, शेष राशन आदि की जानकारी आम जनता को मिल सके।
- डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, मोबाइल/वेब पोर्टल के ज़रिए आवेदन करने, स्थिति जानने, राशन कार्ड डाउनलोड करने आदि सुविधा प्रदान करना। इससे ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को सरकार-दफ्तरों तक आने-जाने की दिक्कतों से राहत मिलती है।
- राशन की आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण दुकानों (FPS) की स्थिति, डीलरों का काम, सरकार के मानकों के अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित करना।
आहार झारखंड राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया
Aahar Jharkhand Registration करने के निम्नलिखित तरीकें हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर “नया राशन कार्ड आवेदन” (New Ration Card Application) विकल्प पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें। जैसे, नाम, पता, आधार कार्ड विवरण आदि।
- अब दस्तावेज़ अपलोड करें।
- सभी जानकारी और दस्तावेज़ भरने के बाद “सबमिट” पर क्लिक करें।
- आवेदन के सफलतापूर्वक जमा होने पर आपको एक आवेदन संख्या (Application ID) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखें।
- संबंधित ब्लॉक या जिला आपूर्ति कार्यालय आपके दस्तावेज़ों का सत्यापन करेगा।
- सत्यापन के बाद योग्य पाए जाने पर आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या ब्लॉक कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
Eligibility Criteria of Aahar Jharkhand NFSA
- झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार या आर्थिक रूप से कमजोर परिवार।
- अंत्योदय अन्न योजना (AAY) व प्राथमिक परिवार (PHH) श्रेणी के पात्र परिवार।
- जिन परिवारों की वार्षिक आय सरकार द्वारा तय सीमा से कम हो।
- आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य।
आहार झारखंड PDS हेतु आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड (सभी परिवार सदस्यों का)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (जरूरत पड़ने पर)
- परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
Ration Card Aahar Jharkhand Status Check – Step by Step

आवेदन की स्थिति / स्टेटस चेक करने के चरण इस प्रकार हैं:
Step 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और Aahar jharkhand login करें।
Step 2. “Application Status / आवेदन की स्थिति” विकल्प चुनें।
Step 3. अपना Application ID / Reference Number दर्ज करें।
Step 4. “Search / खोजें” बटन पर क्लिक करें।
Step 5. स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई दे जाएगी।
यह भी देखें: Duare Sarkar Camp
आहार झारखंड पोर्टल के मुख्य घटक और सेवाएँ
योजना में उपलब्ध कुछ मुख्य घटक और सेवाएँ निम्नलिखित हैं:
राशन कार्ड प्रकार
विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड होते हैं: उदाहरण-स्वरूप Antyodaya Anna Yojana (AAY), Priority Household (PHH) आदि। ये कार्ड परिवार की आर्थिक स्थिति, SECC (Socio Economic Caste Census) डेटा तथा अन्य सरकारी मानदंडों के आधार पर दिए जाते हैं।
आहार झारखंड मासिक वितरण रिपोर्ट
हर महीने यह सूची उपलब्ध होती है कि किन-किन कार्डधारकों को उस महीने राशन मिलेगा। इसका विवरण जिला, ब्लॉक, विक्रेता आदि के आधार पर देखा जा सकता है।
Aahar Jharkhand Allotment List (झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट)
यह रिपोर्ट बताती है कि किस विक्रेता (dealer) को कितनी राशि, अनाज, अन्य सामग्री आवंटित की गई है। इससे यह पता चलता है कि राशन समय से मंडी से दुकानों तक कैसे पहुँचा है।
ग्राहक सहायता एवं हेल्पलाइन
किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6598 उपलब्ध है ।
Aahar Jharkhand Transaction Report 2025
आहार झारखंड पोर्टल पर उपलब्ध ट्रांज़ैक्शन रिपोर्ट एक ऑनलाइन रिपोर्ट होती है। जिसमें यह विवरण मिलता है कि किसी विशेष राशन कार्डधारक या डीलर द्वारा किस अवधि में कितनी बार राशन वितरण हुआ? कितना अनाज उठाया गया और कितना शेष बचा है?
अन्य पूछे जाने वाले प्रश्न
Ans. हाँ, eKYC आवश्यक है। क्योंकि इससे राशन कार्डधारकों का आधार से प्रमाणीकरण होता है और सही लाभार्थियों को ही राशन वितरण सुनिश्चित किया जाता है।
Ans. राशन कार्ड की स्थिति चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। “Application Status” विकल्प चुनें और अपना Application ID दर्ज करें।
Ans. Aahar Jharkhand PDS transaction (मासिक वितरण) हर महीने की 1 से 15 तारीख के बीच फ़ेयर प्राइस शॉप (FPS) के माध्यम से किया जाता है।
Ans. झारखंड का स्थायी निवासी, बीपीएल परिवार, अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और प्राथमिक परिवार (PHH) श्रेणी के लोग।
Ans. पोर्टल (आहार झारखंड गवर्नमेंट इन) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं या हेल्पलाइन 1800-345-6598 पर संपर्क करें।